Aurobindo Pharma Q2 Result : फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Aurobindo Pharma ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 85 फीसदी बढ़कर 757 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 410 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने आज 9 नवंबर को रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी। इस बीच, कंपनी के शेयर आज 1.33 फीसदी बढ़कर 949 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
