Axis Bank Q1: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने आज 24 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 4 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी ने इस अवधि में 6035 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 5,797.1 करोड़ रुपये था। इस बीच आज बैंक के शेयरों में 1.83 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1239.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। इसका मार्केट कैप 3.83 लाख करोड़ रुपये है।
