Axis Bank Q4 Results: एक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में 5,728.4 करोड़ रुपये का भारी घाटा दर्ज किया है। बैंक ने गुरुवार 27 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। एक्सिस बैंक ने मार्च तिमाही के दौरान भारत में सिटी बैंक के रिटेल बिजनेस का अधिग्रहण पूरा किया था। यह अधिग्रहण की लागत घाटे का मुख्य वजह रहा। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 4,117.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। अगर अधिग्रहण लागत जैसे अपवाद आइटम को हटा दिया जाए, तो एक्सिस बैंक का मार्च तिमाही में मुनाफा 6,625.29 करोड़ रुपये होता, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 61 फीसदी अधिक है।
