Bajaj Auto Q4 Results : बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज 18 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 2011.43 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 1705 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इसके अलावा, बजाज ऑटो ने 31 मार्च को समाप्त तीन महीनों में 11554.95 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही में 8,929 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से करीब 30 फीसदी अधिक है।
