Bajaj Auto Q4 results: मुनाफा 12% बढ़कर ₹1,704 करोड़ पर पहुंचा, प्रति शेयर 140 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Bajaj Auto Q4 Results: बजाज ऑटो का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही में 11.70 फीसदी बढ़कर 1,704.74 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,526.16 करोड़ रुपये रहा था। बजाज ऑटो ने मंगलवार 25 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 7:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bajaj Auto के बोर्ड ने प्रत्येक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है

Bajaj Auto Q4 Results: बजाज ऑटो का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही में 11.70 फीसदी बढ़कर 1,704.74 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,526.16 करोड़ रुपये रहा था। बजाज ऑटो ने मंगलवार 25 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। बता दें कि बजाज ऑटो, देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में एक है। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसकी कारोबार से आय सालाना आधार पर 11.96 फीसदी बढ़कर 8,929.23 करोड रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7,974.84 करोड़ रुपये था।

कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) में जारी ग्रोथ इसी तिमाही में भी बरकरार रही। Bajaj Auto ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 1,718 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसका प्रॉफिट मार्जिन 2.20 फीसदी बढ़कर 19.3 फीसदी पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Technical View: निफ्टी ने बनाया डोजी पैटर्न, 17,800 के ऊपर टिका तो दिखेगी तेज रैली


कंपनी ने बताया कि घरेलू मार्केट में मोटरसाइकल की बिक्री का अच्छा प्रदर्शन मार्च तिमाही में भी जारी रहा। खासतौर से इसके पल्सर मॉडल की बिक्री में मजबूत उछाल देखी गई। इसके अलावा कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री भी अच्छी रही और इसके कोरोना महामारी के बाद पहली बार किसी तिमाही में 1 लाख यूनिट की बिक्री के आंकड़े को छुआ है।

प्रति शेयर 140 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ने इसके साथ ही प्रत्येक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

शेयरों में तेजी

इस बीच बजाज ऑटो के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 0.23% की बढ़त के साथ 4,342.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 14.04% की तेजी आई है। जबकि पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 11.56% बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।