Get App

Bajaj Auto Q4 Results: कंपनी का प्रॉफिट 10% बढ़कर 1469 करोड़ रुपए रहा, 140 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

Bajaj Auto Q4 Results: कंपनी का EBITDA मार्च तिमाही में 10% गिरकर 1396 करोड़ रुपए रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 6:57 PM
Bajaj Auto Q4 Results: कंपनी का प्रॉफिट 10% बढ़कर 1469 करोड़ रुपए रहा, 140 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
Bajaj Auto के शेयर आज NSE पर मामूली तेजी के साथ 3898.60 रुपए पर बंद हुए हैं

Bajaj Auto Q4 Results: टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 10% बढ़कर 1469 करोड़ रुपए रहा। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1332 करोड़ रुपए था।

कंपनी के प्रॉफिट मार्जिन में तेजी की वजह एक्सेपशनल आइटम रही है। कंपनी को महाराष्ट्र सरकार के इंसेंटिव स्कीम के तहत 315 करोड़ रुपए का इंसेंटिव मिला था। महाराष्ट्र सरकार से कंपनी को यह इंसेंटिव अप्रैल 2015 से लेकर मार्च 2021 तक के लिए मिला है। अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 तक के लिए 31 करोड़ रुपए का रिसिवेबल्स है।

पुणे की इस ऑटो कंपनी की आमदनी मार्च तिमाही में 7975 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले यह 7.2% कम है। पिछले साल मार्च तिमाही में बजाज ऑटो की आमदनी 8596 करोड़ रुपए थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी की आमदनी 11.6% घटकर 7975 करोड़ रुपए रही। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी 9022 करोड़ रुपए थी।

बुधवार, 27 अप्रैल को Bajaj Auto के शेयर NSE पर मामूली तेजी के साथ 3898.60 रुपए पर बंद हुए हैं। कंपनी का EBITDA मार्च तिमाही में 10% गिरकर 1396 करोड़ रुपए रहा। वहीं मार्जिन घटकर 17.5% पर आ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें