Get App

Bajaj Electricals Q1 Results: जून तिमाही में 24% घटा नेट प्रॉफिट, मार्जिन में भी गिरावट

Bajaj Electricals june quarter Results: जून 2024 तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स के रेवेन्यू में 3.8 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹1108 करोड़ से बढ़कर ₹1154.9 करोड़ हो गई। कंपनी के शेयरों में आज 0.32 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 967 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 5:41 PM
Bajaj Electricals Q1 Results: जून तिमाही में 24% घटा नेट प्रॉफिट, मार्जिन में भी गिरावट
बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने आज 6 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Bajaj Electricals Q1: बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने आज 6 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट और मार्जिन में गिरावट आई है। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24.3 फीसदी घटकर 28.1 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने पिछले साल की समान तिमाही में ₹37.13 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले इसका नेट प्रॉफिट 4.1 फीसदी घट गया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.32 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 967 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

Bajaj Electricals का रेवेन्यू 3.8 फीसदी बढ़ा

जून 2024 तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स के रेवेन्यू में 3.8 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹1108 करोड़ से बढ़कर ₹1154.9 करोड़ हो गई। तिमाही आधार पर यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में ₹1181 करोड़ से 2.5 फीसदी कम है। ऑपरेटिंग लेवल पर बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ₹76 करोड़ का EBITDA दर्ज किया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹77 करोड़ था, जो कि सालाना आधार पर 1 फीसदी की मामूली गिरावट है।

कंपनी का EBITDA मार्जिन जून तिमाही में 6.6% रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 6.9% से कम है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (CP) सेगमेंट ने पिछले साल की समान तिमाही के 873 करोड़ रुपये के मुकाबले FY25 की पहली तिमाही में 905 करोड़ रुपये का कुल रेवेन्यू हासिल किया, जो कि सालाना आधार पर 3.7% अधिक है। इस बीच, इसकी EBIT पहली तिमाही में 44% घटकर 23 करोड़ रुपये रह गई, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 41 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें