Bajaj Finance Q3 Result: अनुमानों के मुताबिक ही रही बजाज फाइनेंस के लिए दिसंबर तिमाही, 40% बढ़ गया मुनाफा

Bajaj Finance Q3 Result: बजाज फाइनेंस के लिए दिसंबर 2022 तिमाही अनुमानों के हिसाब से ही बेहतर रही। दिग्गज एनबीएफसी ने आज तिमाही नतीजे जारी किए हैं और इसके मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर 2022 में कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़कर 2973 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
स्टैंडएलोन बेसिस पर Bajaj Finance का मुनाफा दिसंबर 2022 तिमाही में 36 फीसदी बढ़कर 2624 करोड़ रुपये रहा।

Bajaj Finance Q3 Result: बजाज फाइनेंस के लिए दिसंबर 2022 तिमाही अनुमानों के हिसाब से ही बेहतर रही। दिग्गज एनबीएफसी ने आज तिमाही नतीजे जारी किए हैं और इसके मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर 2022 में कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़कर 2973 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मनीकंट्रोल ने पांच ब्रोकरेज ने पांच ब्रोकरेज के बीच इसके रिजल्ट को लेकर पोल कराया था और उन्होंने अनुमान जताया था कि बजाज फाइनेंस को 2928 करोड़ रुपये का मुनाफा हो सकता है। एक साल पहले की समान तिमाही में इसे 2125 करोड़ रुपये कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था। स्टैंडएलोन बेसिस पर बजाज फाइनेंस का मुनाफा 36 फीसदी बढ़कर 2624 करोड़ रुपये रहा।

21% अधिक ग्राहक जोड़े दिसंबर तिमाही में

बजाज फाइनेंस के लोन ग्रोथ में शानदार उछाल रही जिसके चलते ब्याज से नेट इनकम 24 फीसदी बढ़कर 7435 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं कंपनी ने दिसंबर 2022 तिमाही में 31 लाख नए ग्राहक जोड़े जो सालाना आधार पर 21 फीसदी और तिमाही आधार पर 19 फीसदी अधिक रहा। इसने 78 लाख नए लोन जोड़े जो सालाना आधार पर करीब 5 फीसदी अधिक रहा।


अब SEBI करेगी Hindenburg के रिपोर्ट की स्टडी, Adani Group की जांच में तेजी

सेग्मेंटवाइज ऐसा रहा लोन ग्रोथ का आंकड़ा

इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 2.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एयूएम ग्रोथ में सबसे तेजी से लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज, छोटे कारोबारियों को लोन और कॉमर्शियल लेंडिंग सेग्मेंट्स बढ़ा। ये सभी सेग्मेंट्स 33-46 फीसदी की दर से बढ़े हैं। हालांकि कॉमर्शियल लेंडिंग और लोन अगेंस्टस सिक्योरिटीज का लोन बुक में महज 6 फीसदी हिस्सा है। वहीं सबसे धीमी ग्रोथ दोपहिया और तिपहिया सेग्मेंट में रही और सालाना आधार पर महज 11 फीसदी ग्रोथ रही। मार्गेज लोन्स की लोन बुक में 32 फीसदी हिस्सेदारी है और यह दिसंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़ी।

एसेट क्वालिटी में सुधार

बजाज फाइनेंस के लिए दिसंबर तिमाही में एक और अच्छी बात रही कि इसके ग्रॉस एनपीए और लोन लॉस प्रोविजनिंग में गिरावट हुई। बजाज फाइनेंस का ग्रॉस बैड लोन रेशियो गिरकर सालाना आधार पर 1.73 फीसदी से गिरकर 1.14 फीसदी पर आ गया। लोन लॉस प्रोविजन्स भी 20 फीसदी गिरकर 841 करोड़ रुपये पर आ गया। बैड लोन की बात करें तो यह नेट बेसिस पर टोटल लोन बुक का 0.41 फीसदी पर आ गया जबकि एक साल पहले 0.78 फीसदी पर था।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।