Bajaj Finserv Q1 Result: अप्रैल-जून तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा 57% बढ़कर ₹633 करोड़, रेवेन्यू में 53% का इजाफा

Bajaj Finserv Q1 Earnings: ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 52.7 प्रतिशत बढ़कर 909.11 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान खर्च बढ़कर 60.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। जून 2023 तिमाही में खर्च 54.61 करोड़ रुपये के रहे थे। जून 2024 तिमाही के अच्छे नतीजों के बावजूद बजाज फिनसर्व के शेयर में गिरावट है। कंपनी में 60.64 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 4:02 PM
जून 2024 तिमाही में Bajaj Finserv की ब्याज आय सालाना आधार पर करीब 37 प्रतिशत बढ़कर 42.59 करोड़ रुपये रही।

Bajaj Finserv June Quarter Results: वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी बजाज फिनसर्व का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 56.8 प्रतिशत बढ़कर 633.04 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 403.51 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि तिमाही के दौरान उसका ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 52.7 प्रतिशत बढ़कर 909.11 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 595.21 करोड़ रुपये था।

जून 2024 तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन ब्याज आय सालाना आधार पर करीब 37 प्रतिशत बढ़कर 42.59 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 31.11 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान खर्च बढ़कर 60.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। जून 2023 तिमाही में खर्च 54.61 करोड़ रुपये के रहे थे।

कंसोलिडेटेड बेसिस पर मुनाफा और रेवेन्यू


कंसोलिडेटेड बेसिस पर बजाज फिनसर्व का शुद्ध मुनाफा ​जून 2024 तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 2,137.70 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,942.63 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवन्यू तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 31,479.93 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 23,279.98 करोड़ रुपये था। जून 2024 तक बजाज फिनसर्व के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 12,053 करोड़ रुपये के थे।

Bajaj Finserv शेयर में गिरावट

जून 2024 तिमाही के अच्छे नतीजों के बावजूद बजाज फिनसर्व के शेयर में गिरावट है। बीएसई पर 24 जुलाई को यह लाल निशान में 1600 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 3.4 प्रतिशत तक नीचे आया और 1562.70 रुपये का लो छू लिया। कारोबार बंद होने पर शेयर 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1578.45 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 2.52 लाख करोड़ रुपये है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में 60.64 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास और 39.17 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास थी।

Federal Bank Result: जून तिमाही में 18% बढ़ा मुनाफा, प्रॉफिट मार्जिन में आई गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।