Get App

Bandhan Bank Q3: मुनाफा 66.2% घटकर 290.6 करोड़ रुपए पर रहा, NII 2.1% घटी

Bandhan Bank Q3: बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 66.2 फीसदी घटकर 290.6 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 327.5 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 859 करोड़ रुपए पर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 4:56 PM
Bandhan Bank Q3: मुनाफा 66.2% घटकर 290.6 करोड़ रुपए पर रहा, NII 2.1% घटी
तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की Emerging Entrepreneurs Business बुक 9,500 करोड़ रुपये से घटकर 7,600 करोड़ रुपये पर रही है।

Bandhan Bank Q3: बंधन बैंक ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 66.2 फीसदी घटकर 290.6 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 327.5 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 859 करोड़ रुपए पर रहा था।

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में बंधन बैंक की ब्याज आय 2,080.4 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 2,250.7 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 2.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 2,124.7 करोड़ रुपए रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 7.19 फीसदी से घटकर 7.15 फीसदी पर और नेट NPA बिना बदलाव के 1.86 फीसदी पर रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बंधन बैंक  की प्रोविजनिंग 1,280 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,541 करोड़ रुपए पर आ गई है। जबकि सालाना आधार पर बैंक की प्रोविजनिंग 806 करोड़ रुपये पर रही थी।

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर बंधन बैंक की PCR 75.5 फीसदी से घटकर 75.4 फीसदी पर रही है। जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन 7 फीसदी से घटकर 6.5फीसदी पर रहा है। वहीं तीसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की लोन ग्रोथ 2 फीसदी बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें