पीएसयू सेक्टर की दिग्गज बैंकों में शुमार बैंक ऑफ बड़ौदा (BANK OF BARODA) ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए आज यानी कि 3 फरवरी 2023 को अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में बढ़ा है। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज आय में भी बढ़ोत्तरी नजर आई है। बैंक ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 3,853 करोड़ रुपये रहा जबकि समान अवधि में बैंक का मुनाफा 3,433.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बैंक की आय भी अनुमान से ज्यादा देखने को मिली है।
