बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2021-22 और इस वित्त वर्ष के चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 9 गुने का उछाल देखने को मिला है। बता दें कि बैंक को पिछले वित्त वर्ष (2020-21) में 829 करोड़ रुपए का कर बाद मुनाफा हुआ था। लेकिन वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक को 7,272 करोड़ रुपए का कर बाद मुनाफा हुआ है।
