Get App

Bank of Maharashtra Q1 Results : जून तिमाही में 95% बढ़ा मुनाफा, एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार

अप्रैल-जून तिमाही में Bank of Maharashtra के नेट प्रॉफिट में 95 फीसदी का उछाल आया है और यह बढ़कर 882 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 451 करोड़ रुपये था। बैंक का ग्रॉस NPA 2.28 फीसदी रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3.74 फीसदी था

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 1:30 PM
Bank of Maharashtra Q1 Results : जून तिमाही में 95% बढ़ा मुनाफा, एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Bank of Maharashtra Q1 Results : पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में 95 फीसदी का उछाल आया है और यह बढ़कर 882 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 451 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजों के बीच आज कंपनी के शेयरों में उछाल आया है। इस समय यह 3.97 फीसदी की तेजी के साथ 32.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार

इस दौरान बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) 2.28 फीसदी रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3.74 फीसदी था। जून तिमाही में टोटल GNPA एक साल पहले के 5259 करोड़ रुपये की तुलना में 4006 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर, तिमाही में बैंक का नेट एनपीए सालाना आधार पर 0.88 फीसदी से सुधरकर 0.24 फीसदी रहा। लेंडर का कुल NNPA 413 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 1206 करोड़ रुपये था।

सेगमेंट वाइज रेवेन्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें