बर्जर पेंट्स इंडिया ने आज 15 मई को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 19.7 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 222.62 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। हालांकि, बीते दिसंबर तिमाही के मुकाबले मुनाफे में 25.8 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 186 करोड़ रुपये और दिसंबर तिमाही में 300 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है।
