BHARAT FORGE Q3 RESULT: फोर्जिंग, ऑटोमोटिव, ऊर्जा, निर्माण और खनन, रेलवे, समुद्री, एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में कारोबार करने वाली भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge Limited) ने आज वित्त वर्ष 2023 की दिसंबर तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है। इस दौरान कंपनी को मुनाफे के फ्रंट पर झटका लगा है। जबकि तीसरी तिमाही में कंपनी की आय में वृद्धि देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर घटकर 79 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसी अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर बढ़कर 1,952 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर कंपनी का EBITDA बढ़कर 535 करोड़ रुपये रहा।
