Get App

Bharat Forge Q4 Result: मुनाफा 6.7% घटा, आय में दिखी 19.3% बढ़त

Bharat Forge Q4 Result: मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6.7 फीसदी घटकर 244.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 262 करोड़ रुपये पर था

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड May 05, 2023 पर 1:20 PM
Bharat Forge Q4 Result:  मुनाफा 6.7% घटा, आय में दिखी 19.3% बढ़त
31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी को 41 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है

Bharat Forge Q4 Result: भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने 05 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार घटा है और यह बाजार अनुमान से कम रहा है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6.7 फीसदी घटकर 244.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 262 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 327 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

कंपनी की आमदनी की बात की जाए तो चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 19.3 फीसदी बढ़कर 1,997.2 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 1,674 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,048 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 13.2 फीसदी की बढ़त के साथ 487.8 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 431 करोड़ रुपये पर था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में 546 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें