Get App

Bharti Airtel Q1 Results: जून तिमाही के मुनाफे में 158% का तगड़ा उछाल, बाजार के अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

Bharti Airtel Q1 Results: एयरटेल ने जून तिमाही में बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के शेयरों में आज 1.86 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 1466 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 5:32 PM
Bharti Airtel Q1 Results: जून तिमाही के मुनाफे में 158% का तगड़ा उछाल, बाजार के अनुमान से बेहतर रहे नतीजे
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने आज 5 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Bharti Airtel Q1 Results: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने आज 5 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 158 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है। कंपनी ने इस अवधि में 4160 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1612 करोड़ रुपये था। एयरटेल ने जून तिमाही में बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के शेयरों में आज 1.86 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 1466 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

Bharti Airtel के रेवेन्यू में 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी

भारती एयरटेल को मुख्य रूप से एक्सेप्शनल आइटम से मदद मिली है। पहली तिमाही के लिए एक्सेप्शनल आइटम से पहले कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2925 करोड़ रुपये था। अप्रैल-जून तिमाही में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के 37440 करोड़ रुपये से 2.8 फीसदी बढ़कर 38,506 करोड़ रुपये हो गया।

जून तिमाही के दौरान भारती एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) सालाना आधार पर 5.5 फीसदी बढ़कर 211 रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 200 रुपये था। यह टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रेवेन्यू जनरेशन को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अहम मीट्रिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें