Bharti Airtel Q4 Result : भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 50 फीसदी बढ़कर 3,006 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में एयरटेल को 2,008 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 89 फीसदी बढ़ा है। आज मंगलवार को भारती एयरटेल के शेयरों में 1.44 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह NSE पर 785.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 4 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
