बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने आज 23 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 200 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया है। इस अवधि में कंपनी ने 116.28 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 38.67 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी के शेयरों में आज 0.67 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 533.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 13,367.90 करोड़ रुपये है।
