BLS International Share: वीजा सर्विसेज प्रोवाइडर बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 70.1 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 120.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹71 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। मजबूत नतीजों के चलते आज बीएलएस इंटरनेशनल के शेयरों में 10.16 फीसदी की शानदार तेजी आई और यह स्टॉक BSE पर 384.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
