Get App

BOSCH Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 318 करोड़, 200 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

BOSCH का सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी के मुनाफा 235 करोड़ रुपये से बढ़कर 318 करोड़ रुपये हो गया। जबकि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में BOSCH की आय सालाना आधार पर पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 3,109 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,660 करोड़ रुपये रही

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 14, 2023 पर 4:55 PM
BOSCH Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 318 करोड़, 200 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
BOSCH ने प्रति शेयर 200 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड तिथि 22 फरवरी तय की है

BOSCH Q3 RESULT: बॉश लिमिटेड (BOSCH Limited) कंपनी ने आज यानी 14 फरवरी 2023 को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी ने जारी किये गये नतीजों में मुनाफे और आय दोनों फ्रंट पर मजबूती दिखाई है। कंपनी के मैनेजमेंट ने इससे उत्साहित होकर अपने शेयर होल्डर्स के लिए 200 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 318 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि कंपनी की आय इसी अवधि में बढ़कर 3,660 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी मल्टीनेशनल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी ऑटो एंसीलियरी, ओटो, ट्रक, और बाइक में कारोबार करती है। भारत में कंपनी का मुख्यालय बंगलुरू में है।

कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में BOSCH का मुनाफा बढ़कर 318 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 235 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में BOSCH की आय सालाना आधार पर बढ़कर 3,660 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 3,109 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें