Get App

BPCL Q1 results: मुनाफा 71% बढ़कर ₹3,015 करोड़ पर पहुंचा, शेयरों में 5% की गिरावट

BPCL Q1 results: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने शुक्रवार 19 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 3,015 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 71 फीसदी अधिक है। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 1.28 लाख करोड़ रुपये पर सपाट रहा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 19, 2024 पर 4:19 PM
BPCL Q1 results: मुनाफा 71% बढ़कर ₹3,015 करोड़ पर पहुंचा, शेयरों में 5% की गिरावट
BPCL Q1 results: कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही में 1.28 लाख करोड़ रुपये पर लगभग सपाट रहा

BPCL Q1 results: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने शुक्रवार 19 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 71 फीसदी बढ़कर 3,015 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में करीब 10,551 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि भू-राजनीतिक तनाव के कारण क्रूड ऑयल के दाम में बढ़ोतरी और कमजोर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन के चलते उसके मुनाफे में गिरावट आई। तिमाही आधार पर भी BPCL के मुनाफे में करीब 29 फीसदी की गिरावट आई क्योंकि इसका मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 4,224 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं इस पब्लिक सेक्टर कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही के दौरान 1.28 लाख करोड़ रुपये पर लगभग सपाट रहा।

मनीकंट्रोल की ओर से 7 ब्रोकरेज फर्मों के बीच कराए गए एक पोल में, BPCL का जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 4.283 करोड़ रुपये का अनुमान जताया गया था। वहीं कंपनी के कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 1.2 लाख करोड़ रुपये का अनुमान लगया गया था।

बीपीसीएल का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA जून तिमाही में 62 फीसदी बढ़कर 6,155 करोड़ रुपये रहा। वहीं पहली तिमाही में इसका औसत ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 7.86 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 12.64 डॉलर प्रति बैरल था। कंपनी का थ्रूपुट जून तिमाही के दौरान 10.11 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 10.36 एमएमटी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें