BPCL Q4 Results: मुनाफे में 159% की भारी उछाल, रेवेन्यू 8.13% बढ़ा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

BPCL Q4 Results: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने मार्च तिमाही में उम्मीदों से बेहतर नतीजे दिए हैं। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 158.99 फीसदी या करीब ढाई गुना बढ़कर ₹6,477.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड May 22, 2023 पर 10:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BPCL ने प्रत्येक शेयर पर 4 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है

BPCL Q4 Results: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने मार्च तिमाही में उम्मीदों से बेहतर नतीजे दिए हैं। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 158.99 फीसदी या करीब ढाई गुना बढ़कर ₹6,477.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,501.08 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,959.58 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में करीब 230.57 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

BPCL का मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 8.13 फीसदी बढ़कर 1,33,413.81 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,23,382 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा लगभग सपाट रहा है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने मार्च तिमाही में BPCL का रेवेन्यू 1,30,262.9 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 4,360.5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। इस तरह कंपनी के नतीजों को एनालिस्ट्स की उम्मीदों से बेहतर कहा जा सकता है।


हालांकि BPCL का कुल खर्च भी मार्च तिमाही में बढ़कर 1,24,668.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके साल की इसी तिमाही में 1,19,535.76 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें- अदाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद खोई आधी मार्केट वैल्यू वापस पाई, ₹10 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

कंसॉलि़डेटेड आधार पर कंपनी का मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 6,870.47 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,559.17 करोड़ रुपये रहा था। वहीं पूरे वित्त वर्ष वर्ष में BPCL का मार्केट सेल्स 48.92 मिलियन मैट्रिक टन रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 42.51 मिलियन मैट्रिक टन था।

डिविडेंड का ऐलान

BPCL के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ने प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 4 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। अभी इस फैसले पर सालाना जनरल मीटिंग के दौरान मुहर लगना बाकी है।

BPCL के शेयर सोमवार को एनएसई पर 0.50% की तेजी के साथ 362.10 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 4.29% की तेजी आई। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 9.03% बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।