दिसंबर तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Britannia Industries Ltd) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 40 पर्सेंट की गिरावट के साथ 556 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 932 करोड़ रुपये था। कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमानों से थोड़ा सा कम रहा है। छह ब्रोकरेज फर्मों ने दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 566 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।
