Get App

Cipla Q3 Results: मुनाफा 10% बढ़कर 801 करोड़ रुपए रहा, आय में दिखी बढ़त

Cipla Q3 Results: Cipla के शेयर आज बीएसई पर 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ 1031.20 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। साल दर साल आधार पर दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी की US बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 19.5 करोड़ डॉलर पर रही है । स्टॉक का 52 वीक हाई 1,185.25 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 867.45 रुपये पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 3:08 PM
Cipla Q3 Results: मुनाफा 10% बढ़कर  801  करोड़ रुपए रहा, आय में दिखी बढ़त
साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 14.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,407.4 करोड़ रुपए पर आ गया है

Cipla Q3 Results : देश की दिग्गज फार्मास्युटिकल कंपनी सिप्ला (Cipla) ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़त के साथ 801 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 728.6 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 944.4 करोड़ रुपये पर रहा है।

दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में सिप्ला की आय सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़त के साथ 5,810 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 5,478.8 करोड़ रुपए पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 6,239 करोड़ रुपये पर रहा है।

MARUTI SUZUKI का स्टॉक आधा प्रतिशत चढ़ा, ब्रोकरेज से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 14.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,407.4 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,231 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 22.5 फीसदी से बढ़कर 24.2 फीसदी पर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें