Coca-Cola को अनुमान से बेहतर प्रॉफिट, सितंबर तिमाही 11.1 अरब डॉलर रहा रेवेन्यू, जानिए डिटेल

अटलांटा बेस्ड सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली कंपनी कोका कोला ने दावा किया कि उसे कंज्यूमर्स के लिए अपने गुड्स की विभिन्न क्वांटिटीज की बंडलिंग और कॉम्बिनेशन का फायदा मिला है

अपडेटेड Oct 26, 2022 पर 7:36 AM
कोका कोला फैंटा सोडा, मिनट मेड जूस और पावरेड स्पोर्ट्स ड्रिंक्स बनाती है

Coca Cola Result : कोका कोला ने सितंबर तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान बाजार के अनुमान से बेहतर बिक्री और प्रॉफिट दर्ज किया है। इससे जोश में आई कंपनी ने अपने सालाना अनुमान को बढ़ा दिया है। दरअसल कंपनी को महंगाई के मद्देनजर वैल्यू के लिहाज से सतर्कता दिखाने का फायदा मिला है।

इस ऑफर से मिला फायदा

अटलांटा बेस्ड सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली कंपनी ने मंगलवार को दावा किया कि उसे कंज्यूमर्स के लिए अपने गुड्स की विभिन्न क्वांटिटीज की बंडलिंग और कॉम्बिनेशन का फायदा मिला है। कंपनी फैंटा सोडा, मिनट मेड जूस और पावरेड स्पोर्ट्स ड्रिंक्स बनाती है।


Nykaa के शेयर एक महीने में 15% टूटकर इश्यू प्राइस से नीचे, अब क्या करें निवेशक?

14 फीसदी बढ़ी नेट इनकम

कोक (Coke) की नेट इनकम 14 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2.8 अरब डॉलर हो गई। वन टाइम आइटम्स के लिए समायोजन के जरिये अटलांटा की कंपनी को प्रति शेयर 69 सेंट की कमाई हुई। कंपनी ने एनालिस्ट्स के 64 सेंट प्रॉफिट के अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया।

4 फीसदी बढ़ा वॉल्यूम

बिजनेस के लिहाज से, वैश्विक स्तर पर कंपनी का वॉल्यूम 4 फीसदी बढ़ गया और पूरे साल के दौरान ऑर्गैनिक सेल्स अब 14 और 15 फीसदी के बीच रहेगी। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के दौरान कोका कोला का एडजस्टेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू 11.1 अरब डॉलर रहा। फैक्टसेट के एनालिस्ट्स पोल के मुताबिक, यह वाल स्ट्रीट के 10.5 अरब डॉलर के अनुमान से बेहतर रहा।

कंपनी को आगे हैं ये उम्मीदें

साल के लिए अनुमान में सुधार से पता चलता है कि Coca Cola अपने कोका कोला वैल्यू बंडल जैसे प्रोडक्ट्स के लिए खासी डिमांड मिलने की उम्मीद कर रही है, जिससे कस्टमर्स को कम कीमत पर विभिन्न बेवरेजेस तक पहुंच मिलती है।

Bank Stocks: चार महीने में 67% मजबूत हुआ यह बैंकिंग शेयर, लेकिन एक्सपर्ट्स ने दी रिड्यूस रेटिंग, चेक करें अपना पोर्टफोलियो

सीएफओ जॉन मर्फी ने एक इंटरव्यू में कहा, “जब आप आबादी को सेगमेंट में बांटते हैं तो इसमें कई खास ग्रुप हैं जो दूसरों की तुलना में ज्यादा प्रेशर में आने जा रहे हैं। यह एक कीमत पर उन्हें सॉल्युशंस उपलब्ध कराने का अवसर होता है, जो उनको प्रभावित करेगा।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।