Get App

महंगाई दर कम होने से डाबर को पहली तिमाही में सेल्स10% बढ़ने का अनुमान

भारत में कंपनी को अपने हेल्थकेयर, होम और पर्सनल केयर बिजनेस में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। हालांकि, वॉल्यूम ग्रोथ सिंगल डिजिट में रह सकती है। कंपनी का यह भी कहना है कि बेमौसम की बारिश और गर्मी कम होने से संबंधित तिमाही में कंपनी के फूड और बेवरेज सेगमेंट का प्रदर्शन फीका रह सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 10:25 PM
महंगाई दर कम होने से डाबर को पहली तिमाही में सेल्स10% बढ़ने का अनुमान
डाबर को उम्मीद है कि ग्रॉस मार्जिन में बढ़ोतरी का सिलसिला पूरे साल जारी रहेगा।

डाबर इंडिया लिमिटेड (Dabur India Ltd ) ने अपनी पहली तिमाही की सेल्स में 10 पर्सेंट बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। कंपनी को उम्मीद है कि महंगाई दर कम होने से उपभोक्ता इस कंपनी के प्रॉडक्ट्स पर ज्यादा खर्च करेंगे। डाबर के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण, दोनों

क्षेत्रों में कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स की मांग में बढ़ोतरी हुई है।

मई में देश का सालाना रिटेल इनफ्लेशन (महंगाई दर) दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया था। मई में रिटेल महंगाई दर 4.25 पर्सेंट रही। खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट की वजह से महंगाई के मोर्चे पर राहत देखने को मिली थी। महंगाई दर में गिरावट से कंपनी को जून तिमाही के दौरान ग्रॉस मार्जिन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी डाबर रेड टूथपेस्ट और रियल एक्टिव पैकेज्ड जूस बनाती है।

'एक लाख यूनिकॉर्न और 10-20 लाख स्टार्टअप्स का टारगेट हासिल कर सकता है भारत'

डाबर को उम्मीद है कि ग्रॉस मार्जिन में बढ़ोतरी का सिलसिला पूरे साल जारी रहेगा। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में उसके इंटरनेशनल बिजनेस में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान है, जबकि भारत के बिजनेस में सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें