Dabur india Q1 result: फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज 1 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजों को घोषणा की है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 8 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 500 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 463 करोड़ रुपये था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 1.20 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 642.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
