डेल्टा कॉर्प लिमिटेड ने आज 9 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2023-2025 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 67.6 परसेंट की गिरावट आई है और यह 21.68 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी के शेयरों में आज 1.38 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह BSE पर 142.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3,825.11 करोड़ रुपये पर आ गया है।
