Get App

KFC-पिज्जा हट के स्टोर चलाने वाली कंपनी देवयानी इंटरनेशनल का मुनाफा 21% गिरा, लेकिन रेवेन्यू में 27% की उछाल

Devyani International Q4 results: केएफसी, पिज्जा हट और कोस्टा कॉफी के भारत में स्टोर चलाने वाली कंपनी देववयानी इंटरनेशनल ने बुधवार 17 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 21 फीसदी गिरकर 59.87 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 75.93 करोड़ रुपये था।

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड May 17, 2023 पर 5:16 PM
KFC-पिज्जा हट के स्टोर चलाने वाली कंपनी देवयानी इंटरनेशनल का मुनाफा 21% गिरा, लेकिन रेवेन्यू में 27% की उछाल
देवयानी इंटरनेशनल के शेयर NSE पर 4.32% गिरकर 174.00 रुपये के भाव पर बंद हुए

Devyani International Q4 results: देवयानी इंटरनेशनल ने बुधवार 17 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 21 फीसदी गिरकर 59.87 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 75.93 करोड़ रुपये था। बता दें देवयानी इंटरनेशनल, भारत में यम ब्रांड्स की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। पिज्जा हट (Pizza Hut), केएफसी (KFC) और कोस्टा कॉफी (Costa Coffee) जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के रेस्टोरेंट को भारत में यही कंपनी चलाती है। देवयानी इंटरनेशन का मार्च तिमाही में रेवेन्यू 27.8 फीसदी बढ़कर 754.97 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 590.74 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का मार्च तिमाही में कुल खर्च 724.76 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 32.25 फीसदी अधिक था। पूरे वित्त वर्ष 2023 में देवयानी इंटरनेशनल का शुद्ध मुनाफा 69.23 फीसदी बढ़कर 262.51 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने इसके पिछले वित्त वर्ष में 155.11 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

वहीं कंपनी का वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू 2,997.72 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 43.84 फीसदी अधिक है। 31 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक, देवयानी इंटरनेशनल के पोर्टफोलियो में 543 केएफसी स्टोर, 510 पिज्जा हट स्टोर और 112 कोस्टा कॉफी स्टोर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें