Get App

नतीजों के बाद Divi's Laboratories का शेयर 10% टूटा, Q3 में मुनाफा 66% घटा

दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 66 फीसदी टूटकर 306.8 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 902.2 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 464.7 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2023 पर 1:39 PM
नतीजों के बाद Divi's Laboratories का शेयर 10% टूटा, Q3 में मुनाफा  66% घटा
कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 44 फीसदी से घटकर 23.9 फीसदी पर रहा है।

Divi's Laboratories Q3 Result- आज यानी 3 फरवरी को Divi's Laboratories के शेयर में इंट्राडे के कारोबार में 10 फीसदी गिरावट देखने को मिली और यह 2950 के स्तर को छुता नजर आया। दरअसल कंपनी ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं , जो अनुमान से कमजोर रहे है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 66 फीसदी टूटकर 306.8 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 902.2 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 464.7 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Divi's Laboratories की आय सालाना आधार पर 31.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,707.7 करोड़ रुपए पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 1,782.3 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 2,493.3 करोड़ रुपए पर रही थी।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 62.8 फीसदी की गिरावट के साथ 408.2 करोड़ रुपए पर आ गया है, वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 591.2 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,098 करोड़ रुपए रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें