Divis Labs Q4 Results: डिवीज लैब्स ने शनिवार 25 मई को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताा कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 67 फीसदी बढ़कर 538 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 321 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 18 फीसदी बढ़कर 2,303 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,951 करोड़ रुपये था।
