डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने आज 30 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट डबल हो गया है। कंपनी ने इस अवधि में 140 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 67 करोड़ रुपये था। इस बीच आज डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 2.93 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 11966.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
