DLF Results: जून 2024 तिमाही में देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड (DLF Limited) का नेट प्रॉफिट सालान आधार पर 23 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 646 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 526.11 करोड़ रुपये था। संबंधित अवधि में कंपनी की न्यू सेल्स बुकिंग 214 पर्सेंट बढ़ोतरी के साथ 6,404 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि संबंधित अवधि में उसका ऑपरेटिंग कैश फ्लो 133 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,849 करोड़ रुपये रहा।
