Get App

DMart Q1 Results: जून तिमाही में 17.5% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी 18.6% का उछाल

Avenue Supermarts Q1 Results: बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.15 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4953.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2024 पर 4:57 PM
DMart Q1 Results: जून तिमाही में 17.5% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी 18.6% का उछाल
डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने आज 13 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Avenue Supermarts Q1 Results: डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने आज 13 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17.5 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 773.8 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 658.8 करोड़ रुपये था। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.15 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4953.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

DMart का रेवेन्यू 18.6% बढ़ा

जून तिमाही में डीमार्ट का रेवेन्यू 18.6% बढ़कर 14,069.1 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 11,865.4 करोड़ रुपये था। एवेन्यू सुपरमार्ट्स का EBITDA इस तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर ₹1,221.3 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,035.3 करोड़ था। हालांकि, EBITDA मार्जिन Q1 FY23 के 8.73 फीसदी से थोड़ा कम होकर 8.68 फीसदी हो गया।

DMart के CEO का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें