Get App

Eicher Motors Q1 result | मुनाफे में सालाना आधार पर 2.5 गुने की बढ़ोतरी, आय में 75% की उछाल

तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौरलतब है कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की आय 3,193 करोड़ रुपये पर रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 4:44 PM
Eicher Motors Q1 result | मुनाफे में सालाना आधार पर 2.5 गुने की  बढ़ोतरी, आय में 75% की उछाल
साल -दर साल आधार पर 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में Royal Enfield का एबिटडा 362.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 831.1 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Eicher Motors Q1 result: आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने 10 अगस्त को 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 157.5 फीसदी यानी करीब 2.5 गुने की बढ़ोतरी हुई है औऱ यह 610.66 करोड़ रुपये रही है।

बता दें कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 237 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का मुनाफा लगभग सपाट रहा है। क्योंकि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 610 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Royal Enfield मोटरबाइक बनाने वाली Eicher Motors की आय में सालाना आधार पर 72 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 1,974 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,397 करोड़ रुपये पर आ गई। तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौरलतब है कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की आय 3,193 करोड़ रुपये पर रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें