इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध मुनाफा Q3 में 57% बढ़ा, NII भी उछलकर 647 करोड़ पर पहुंचा

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) का दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 57 फीसदी बढ़कर 170.11 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 108.11 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) दिसंबर तिमाही में 19.7 फीसदी बढ़कर 647.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 540.8 करोड़ करोड़ रुपये था

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 10:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का एसेट क्वालिटी भी दिसंबर तिमाही के दौरान बेहतर हुआ

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) ने बुधवार 8 दिसंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 57 फीसदी बढ़कर 170.11 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 108.11 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) दिसंबर तिमाही में 19.7 फीसदी बढ़कर 647.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 540.8 करोड़ करोड़ रुपये था। जबकि बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) दिसंबर तिमाही में 9.01 फीसदी रहा। बता दें कि बैंक को ब्याज से हुई शुद्ध कमाई को नेट इंटरेस्ट इनकम कहते हैं।

बैंक ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान उसने 4,797 करोड़ रुपये के लोन बांटे, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 68 फीसदी अधिक है। वहीं बैंक की कुल जमा राशि इस दौरान 31 फीसदी बढ़कर 23,393 करोड़ रुपये बढ़ गई।

एसेट क्वालिटी हुआ बेहतर

बैंक का एसेट क्वालिटी भी दिसंबर तिमाही के दौरान बेहतर हुआ है। बैंक ने बताया कि उसका ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (Gross NPA) मौजूदा तिमाही में घटकर 3.46% पर आ गया, जो इसकी ठीक पिछली तिमाही में 3.82% और एक साल पहले 4.39% था।


यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों ने लगाई छलांग, गौतम अडानी की 5.5 अरब डॉलर बढ़ गई संपत्ति

शेयरों में आज रही तेजी

इस बीच इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर आज एनएसई पर 2.69% की बढ़त के साथ 55.45 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में करीब 2.97% फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक सालों में इसका भाव करीब 1.25% गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।