FEDERAL BANK Q3: मुनाफा 54 % बढ़कर 803.6 करोड़ रुपए पर रहा, एसेट क्वालिटी में सुधार

तीमाही दर तिमाही आधापर पर तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक के नए एनपीए 390 करोड़ रुपए से बढ़कर 412 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, रिस्ट्रक्टर्ड बुक 3892 करोड़ रुपए से घटकर 3735 करोड़ रुपए पर रहा है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन पिछली तिमाही के 3.30 फीसदी से बढ़कर 3.49 फीसदी पर रही है

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 3:43 PM
साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक की लोन ग्रोथ 17.1 फीसदी की और तिमाही आधार पर 4.3 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है

FEDERAL BANK Q3: फेडरल बैंक ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 54 फीसदी बढ़कर 803.6 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 715 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 521.7 करोड़ रुपए पर रहा था।

ब्याज आय 1956 करोड़ रुपए पर रही 

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक की ब्याज आय 1956 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 1847 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 27 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 1538.9 करोड़ रुपए रही थी। तीसरी तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग मुनाफा सालाना आधार पर 914 करोड़ रुपए से बढ़कर 1274 करोड़ रुपए पर रहा है।


 फेडरल बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार 

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 2.46 फीसदी से घटकर 2.43 फीसदी पर और नेट NPA 0.78 फीसदी से घटकर 0.73 फीसदी पर आ गया है।

रुपए में देखें तो 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में फेडलर बैंक ग्रॉस NPA 4031.1 करोड़ से बढ़कर 4147.4 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, नेट NPA 1262.4 करोड़ रुपए से घटकर 1228.6 करोड़ रुपए पर रहा है। साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में फेडलर बैंक की प्रोविजनिंग 214 करोड़ रुपए से घटकर 199 करोड़ रुपए पर आ गई है।

Daily Voice: बजट 2023 में फिजिकल कसोलीडेशन पर रहेगा फोकस, डायरेक्ट टैक्स में हो सकते हैं कुछ बदलाव

तीमाही दर तिमाही आधापर पर तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक के नए एनपीए (Slippages) 390 करोड़ रुपए से बढ़कर 412 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, रिस्ट्रक्टर्ड बुक (Restructured Book) 3892 करोड़ रुपए से घटकर 3735 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन पिछली तिमाही के 3.30 फीसदी से बढ़कर 3.49 फीसदी पर रही है। जबकि रिस्ट्रक्चर्ड रेशियो पिछली तिमाही के 2.41 फीसदी से घटकर 2.22 फीसदी पर रही है। साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक की लोन ग्रोथ 17.1 फीसदी की और तिमाही आधार पर 4.3 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।