Get App

Federal Bank के मुनाफे में दिखी रिकॉर्ड ग्रोथ, शेयर को लगे पंख

तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.69 फीसदी से घटकर 2.49 फीसदी पर आ गया है। जबकि नेट एनपीए 0.94 फीसदी से घटकर 0.78 फीसदी पर रहा है

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 5:30 PM
Federal Bank के मुनाफे में दिखी रिकॉर्ड ग्रोथ, शेयर को लगे पंख
सितंबर तिमाही में कंपनी की लोन बुक में सालाना आधार पर 20.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

Federal Bank q2 result:  फेडरल बैंक (Federal Bank) ने 14 सितंबर को 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। सितंबर तिमाही में कंपनी के बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 53 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 704 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 460 करोड़ रुपये पर रहा था।

आज आए नतीजों के मुताबिक सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आदार पर 19 फीसदी की बढ़त के साथ 1,761.83 करोड़ रुपये पर रही है।

मजबूत नतीजों के दम पर आज यह स्टॉक एनएसई पर 4.6 फीसदी की तेजी के साथ 130.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 150 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

दूसरी तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.69 फीसदी से घटकर 2.49 फीसदी पर आ गया है। जबकि नेट एनपीए 0.94 फीसदी से घटकर 0.78 फीसदी पर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें