Get App

Gland Pharma Q4 Results: मार्च तिमाही में 145% बढ़ा नेट प्रॉफिट, डिविडेंड का ऐलान

Gland Pharma march quarter results : मार्च तिमाही के दौरान ग्लैंड फार्मा का रेवेन्यू 1,537.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 785 करोड़ रुपये से 96 फीसदी अधिक है। इस अवधि में कंपनी का EBITDA 358.7 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 168.4 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2024 पर 7:10 PM
Gland Pharma Q4 Results: मार्च तिमाही में 145% बढ़ा नेट प्रॉफिट, डिविडेंड का ऐलान
ग्लैंड फार्मा ने आज 22 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

ग्लैंड फार्मा ने आज 22 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 145 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 192.4 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 78.7 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजों के बीच आज कंपनी के शेयरों में 0.26 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1795.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 29,573 करोड़ रुपये है।

Gland Pharma के रेवेन्यू में 96 फीसदी का उछाल

मार्च तिमाही के दौरान ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) का रेवेन्यू 1,537.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 785 करोड़ रुपये से 96 फीसदी अधिक है। इस अवधि में कंपनी का EBITDA 358.7 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 168.4 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में EBITDA मार्जिन 23 फीसदी रहा, जबकि एक साल पहले यह 21 फीसदी था। मार्च तिमाही में कंपनी का R&D खर्च 43.6 करोड़ रुपये (रेवेन्यू का 3.7 फीसदी) रहा। कंपनी ने तिमाही में 4 ANDA दाखिल किए, 6 ANDA मंजूर किए।

Gland Pharma ने किया 20 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें