GM Breweries देगी ₹7/शेयर का डिविडेंड, बोनस शेयर का भी ऐलान; फिर भी कीमत 5% टूटी

GM Breweries Share Price: कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 और जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही GM Breweries ने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड की 4 अप्रैल को हुई मीटिंग में इस बारे में फैसला हुआ और अब इन दोनों प्रस्तावों पर मेंबर्स की मंजूरी ली जाएगी

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 4:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
का मार्केट कैप वर्तमान में 1300 करोड़ रुपये है।

GM Breweries Share Price: शराब कंपनी GM Breweries के शेयर में 4 अप्रैल को 6 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। इसकी वजह है वित्त वर्ष 2023-24 और जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के नतीजों का उम्मीदों पर खरा न उतरना। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ा है, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक, नहीं रहा। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 86.6 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 35.1 करोड़ रुपये था। इसी तरह ऑपरेशंस से रेवेन्यू जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में 623.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो एक साल पहले यह 603.3 करोड़ रुपये था।

सुबह बीएसई पर कंपनी का शेयर बढ़त के साथ 792.95 रुपये पर खुला और 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 815.25 रुपये तक गया। लेकिन फिर यह लाल निशान में आया और पिछले बंद भाव से 6 प्रतिशत टूटकर 733 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 741.60 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर ने 30 मई 2023 को 52 सप्ताह का निचला स्तर 548.65 रुपये छुआ था।

पूरे वित्त वर्ष में GM Breweries को कितना मुनाफा


पूरे वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो GM Breweries का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 2415.3 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 2325.7 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह शुद्ध मुनाफा बढ़कर 151.5 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पहले के वित्त वर्ष में 99.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

डिविडेंड और बोनस शेयर का ऐलान

कंपनी के बोर्ड की मीटिंग में फैसला किया गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GM Breweries शेयरधारकों को 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर के लिए 7 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने 1:4 के रेशियो में बोनस शेयर देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को GM Breweries के 10 रुपये फेस वैल्यू के हर मौजूदा 4 शेयर पर इतनी ही फेस वैल्यू का 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। इन दोनों प्रस्तावों पर अब मेंबर्स की मंजूरी ली जाएगी।

अनिल अग्रवाल की Vedanta जुटाएगी ₹2500 करोड़, शेयर ने छुआ 1 साल का नया हाई

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।