अनिल अग्रवाल की Vedanta जुटाएगी ₹2500 करोड़, शेयर ने छुआ 1 साल का नया हाई

Vedanta Share Price: कंपनी ने प्रमुख कारोबारों में अब तक का सबसे ज्यादा सालाना वॉल्यूम डिलीवर किया है। वेदांता की पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज है। दिसंबर 2023 के आखिर तक वेदांता में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.71 प्रतिशत और पब्लिक की 36.22 प्रतिशत थी। वेदांता का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 305.25 रुपये पर खुला

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
Vedanta का मार्केट कैप वर्तमान में 1.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Vedanta Share Price: अनिल अग्रवाल की खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर में 4 अप्रैल को 4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। कंपनी ने अपना तिमाही बिजनेस अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक कंपनी ने प्रमुख कारोबारों में अब तक का सबसे ज्यादा सालाना वॉल्यूम डिलीवर किया है। इसके अलावा वेदांता स्टॉक इसलिए भी फोकस में है क्योंकि कंपनी के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के माध्यम से 2500 करोड़ रुपये तक जुटाए जाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी कई राउंड में 1 लाख रुपये फेस वैल्यू के 2.5 लाख सीनियर, सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड, रिडीमेबल NCDs जारी करेगी।

वेदांता का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 305.25 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 4.6 प्रतिशत के उछाल के साथ 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 312.50 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 310.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 1.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। दिसंबर 2023 के आखिर तक वेदांता में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.71 प्रतिशत और पब्लिक की 36.22 प्रतिशत थी। वेदांता की पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज है।

प्रमुख कारोबार से प्रोडक्शन की डिटेल


Vedanta Ltd ने शेयर बाजारों को बताया कि वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही में वेदांता के एल्यूमीनियम व्यवसाय ने लांजीगढ़ यूनिट में पिछले वर्ष की तुलना में वॉल्यूम में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह 4,48,000 टन रहा।। वेदांता के अपनी रिफाइनिंग क्षमता को 3.5 एमटीपीए तक विस्तारित करने के बाद से यह यूनिट फोकस में है। वेदांता एल्यूमीनियम ने 3 अप्रैल को ओडिशा के लांजीगढ़ में अपनी एल्यूमिना रिफाइनरी में 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की फैसिलिटी शुरू की। नया एडिशन लांजीगढ़ रिफाइनरी की क्षमता को मौजूदा 2 एमटीपीए से बढ़ाकर 5 एमटीपीए कर देगा।

वेदांता लिमिटेड का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कुल एल्यूमीनियम उत्पादन सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 5,98,000 टन रहा। वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का एल्यूमीनियम उत्पादन 5,74,000 टन था।

जिंक कारोबार के मामले में मार्च तिमाही के दौरान माइंड मेटल प्रोडक्शन 1 प्रतिशत गिर गया। पूरे वित्तीय वर्ष (FY24) के लिए, जिंक कारोबार ने अपना अब तक का सबसे अच्छा माइंड मेटल प्रोडक्शन 1,079 kt दर्ज किया। वहीं मार्च 2024 तिमाही के लिए यह प्रोडक्शन सालाना आधार पर 1 प्रतिशत घटकर 299 kt रहा।

GE Power India शेयर 12% तक भागा, छुआ 1 साल का नया हाई

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।