भारत सरकार को लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) से 3,662 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा। भारत सरकार LIC का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी ने 27 मई को 6 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। इस इंश्योरेंस कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 96.5 पर्सेंट हिस्सेदारी है यानी उसके 6,10,36,22,781 करोड़ शेयर हैं।
