Get App

Havells India Q4 results: मार्च तिमाही में 24% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड देगी कंपनी

Havells India march quarter results: इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि मार्च तिमाही में उसका टोटल रेवेन्यू 5434 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही के 4,850 करोड़ रुपये से 12 फीसदी अधिक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2024 पर 6:07 PM
Havells India Q4 results: मार्च तिमाही में 24% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड देगी कंपनी
हैवेल्स इंडिया ने आज 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Havells India Q4 results: हैवेल्स इंडिया ने आज 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24 परसेंट बढ़कर 448.9 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 362 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजों के बीच आज कंपनी के शेयरों में 1.09 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक BSE पर 1662.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,04,207 करोड़ रुपये हो गया है।

कैसे रहे Havells India के तिमाही नतीजे

इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि मार्च तिमाही में उसका टोटल रेवेन्यू 5434 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही के 4,850 करोड़ रुपये से 12 फीसदी अधिक है। हैवेल्स इंडिया ने कहा कि तिमाही के लिए EBIDTA 20 फीसदी की वृद्धि के साथ 636 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन सालाना 80 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 11.7 फीसदी हो गया।

डिविडेंड देगी Havells India

सब समाचार

+ और भी पढ़ें