Get App

HCL Tech Q1 Results: नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 8% बढ़कर 3534 करोड़ रुपए रहा, रेवेन्यू 12% बढ़ा

HCL Tech Q1 Results: जून तिमाही में डील कम होने के कारण तिमाही-दर-तिमाही आधार पर HCL Tech का नेट प्रॉफिट11.2 फीसदी गिर गया है। हालांकि सालाना आधार पर मुनाफा 8% बढ़ा है। इसके अलावा HCL Tech का रेवेन्यू जून तिमाही में 12% बढ़कर 26,296 करोड़ रुपये रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2023 पर 6:57 PM
HCL Tech Q1 Results: नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 8% बढ़कर 3534 करोड़ रुपए रहा, रेवेन्यू 12% बढ़ा
HCL Tech Share Price: जून तिमाही के नतीजे जारी होने से पहले HCL के शेयर 12 जुलाई को 0.74% टूटकर 1106.50 रुपए पर बंद हुए

HCL Tech Q1 Results: देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) ने बुधवार 12 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023) में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 7.6 फीसदी बढ़कर 3,534 करोड़ रुपये रहा। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफे में 11.2 फीसदी की गिरावद दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि डील्स की संख्या घटने और हाई-टेक और टेलीकॉम जैसे वर्टिकल्स में गिरावट के कारण तिमाही आधार पर उसका मुनाफा घटा है।

अनुमानों से कम रहा मुनाफा

HCL Tech का शुद्ध मुनाफा बाजार की उम्मीदों से कम रहा है। एक्सपर्ट्स ने जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,782 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

रेवेन्यू में 12% की उछाल

HCL Tech का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 26,296 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 23,464 करोड़ रुपये था। कॉन्स्टैंट करेंसी के आधार पर, कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1.3 फीसदी घटा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में कॉन्स्टैंट करेंसी के आधार पर रेवेन्यू में 6 से 8 प्रतिशत की ग्रोथ और ऑपरेटिंग मार्जिन के18-19 प्रतिशत रहने के अपने अनुमान को बरकरार रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें