HDFC AMC Q3 Result: नेट प्रॉफिट 32% चढ़कर हुआ 488 करोड़ रुपये, आय में दिखा 20% का इजाफा

HDFC AMC Q3 Result: HDFC Asset Management Company का वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 488 करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 32.2 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 369.2 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
HDFC AMC का तीसरी तिमाही के दौरान कंसोलिडेटेड रेवन्यू सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 671.3 करोड़ रुपये हो गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HDFC AMC Q3 Result: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company) ने आज गुरूवार 11 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही यानी कि दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की का ऐलान कर दिया। तीसरी तिमाही में कंपनी का का कंसोलिडेटेड मुनाफा 488 करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 32.2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 369.2 करोड़ रुपये रहा था। एचडीएफसी एएमसी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 671.3 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवन्यू पिछले साल की समान अवधि में रेवन्यू 559.6 करोड़ रुपये रहा था।

    कंपनी द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद एनएसई पर HDFC Asset Management Company के शेयर में जोरदार तेजी देखी गई। एनएसई पर दोपहर 2:45 बजे, स्टॉक 3,457.45 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। ये लेवल इसके पिछले बंद से 1.7 प्रतिशत ऊपर था।

    Shiva Cement का शेयर 18.5% चढ़ा, मूल कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट के आईपीओ की खबर से उछला स्टॉक


    एएमसी ने 5.75 लाख करोड़ रुपये के एसेट अंडर मैनेजमेंट के साथ तिमाही का समापन किया।

    एनएसई पर ये शेयर 2.42 प्रतिशत या 82.80 रुपये 3501.70 के स्तर पर बंद हुआ। लेकिन पिछले 1 हफ्ते में इसमें 5.27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 1 महीने में ये शेयर 17.66 प्रतिशत से ज्यादा दौड़ा है। एक साल की बात करें तो इसमें पिछले एक साल में 63.37 प्रतिशत का उछाल नजर आया है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 3542.50 रुपये रहा। जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1589.50 रुपये रहा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।