Get App

HDFC Bank Q2 preview: मुनाफे में 16% बढ़त की उम्मीद, एसेट क्वालिटी में भी हो सकता है सुधार

मनीकंट्रोल की तरफ से 7 ब्रोकरों के बीच से कराए गए पोल से यह निकलकर आया है कि सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रॉफिट 10.681 करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 4:10 PM
HDFC Bank Q2 preview: मुनाफे में 16% बढ़त की उम्मीद, एसेट क्वालिटी में भी हो सकता है सुधार
Edelweiss का मानना है कि लेडिंग रेट में हुई बढ़त को देखते हुए अनुमान है कि एचडीएफसी बैंक के NIM में 7-10 बेसिस प्वाइंट की बढ़त देखने को मिल सकती है।

HDFC Bank Q2 preview: जुलाई -सितंबर तिमाही में HDFC Bank के मुनाफे में 16 फीसदी की मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। इस अवधि में लोन बुक में 23 फीसदी की ग्रोथ और नेट इंटरेस्ट मार्जिन में स्टेबल रहने की संभावना है।

मनीकंट्रोल की तरफ से 7 ब्रोकरों के बीच से कराए गए पोल से यह निकलकर आया है कि सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रॉफिट 10.681 करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है जबकि इसकी ब्याज से होने वाली कोर आय सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त के साथ 20,594 करोड़ रुपये पर रह सकती है।

Kotak Institutional Equities का कहना है कि 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में एचडीएफसी बैंक की नेट इटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर करीब 17 फीसदी की बढ़त दिखा सकती है जबकि लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 23 फीसदी रह सकती है।

एनालिस्टों का मानना है कि लेडिंग में बढ़त के नजरिए से एचडीएफसी बैंक अपने दूसरे समकक्षों पर अपनी बढ़त बनाए रखेगा। Edelweiss का मानना है कि लेडिंग रेट में हुई बढ़त को देखते हुए अनुमान है कि एचडीएफसी बैंक के NIM में 7-10 बेसिस प्वाइंट की बढ़त देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें