HDFC Life Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 15% बढ़कर ₹433 करोड़ रहा, नेट प्रीमियम इनकम में 12% का इजाफा

HDFC Life Q2 Results: एचडीएफसी लाइफ ने मंगलवार 15 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 433 करोड़ रुपये रहा। यह दलाल स्ट्रीट के अनुमानों से भी अधिक है। कंपनी ने बताया प्रीमियम कलेक्शन और इनवेस्टमेंट इनकम में अच्छी ग्रोथ से उसे अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 3:29 PM
Story continues below Advertisement

HDFC Life Q2 Results: एचडीएफसी लाइफ ने मंगलवार 15 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 433 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 377 करोड़ रुपये रहा था। यह दलाल स्ट्रीट के अनुमानों से भी अधिक है। कंपनी ने बताया प्रीमियम कलेक्शन और इनवेस्टमेंट इनकम में अच्छी ग्रोथ से उसे अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली। इंश्योरेंस कंपनी का नेट प्रीमियम इनकम सितंबर तिमाही के दौरान 12.3 फीसदी बढ़कर 16,570 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 14,756 करोड़ रुपये था।

ब्लूमबर्ग की ओर से कराए गए एक पोल में एनालिस्ट्स ने HDFC लाइफ का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 416.2 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 17,735 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

HDFC लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम सितंबर तिमाही में 14 फीसदी बढ़कर 8,097 करोड़ रुपये रहा। टोटल एनुअल प्रीमियम इक्विवैलेंट (APE) 26.7 फीसदी बढ़कर 3,858 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,045 करोड़ रुपये था।


सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी ने पहले साल के प्रीमियम से 3,253 करोड़ रुपए कमाए, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 27 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा इसने सितंबर तिमाही में रिन्यूअल प्रीमियम से 8,831 करोड़ रुपए भी जुटाए, जो पिछले साल की इसी तिमाही से करीब 13 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि यह नतीजे शेयर बाजार के निवेशकों को खुश करने में नाकाम रहे। तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद दोपहर 3.15 बजे के करीब, HDFC लाइफ के शेयर 3.63 फीसदी की गिरावट के साथ 713.70 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 10 फीसदी की तेजी आई है। जबकि इसके मुकाबले निफ्टी इस दौरान करीब 15.5 फीसदी चढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Angel One Shares: शानदार तिमाही नतीजे पर 15% चढ़े शेयर, अभी कितनी उड़ान बाकी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।