Get App

Hindustan Copper Q1 Results: जून तिमाही में डबल हुआ नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 33% का उछाल

Hindustan Copper June quarter Results: जून तिमाही के दौरान हिंदुस्तान कॉपर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 493.6 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 371 करोड़ रुपेय था। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 6:58 PM
Hindustan Copper Q1 Results: जून तिमाही में डबल हुआ नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 33% का उछाल
Hindustan Copper Q1: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने आज 12 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Hindustan Copper Q1: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने आज 12 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर बढ़कर 140 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 113 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 47 करोड़ रुपये था। कंपनी के नेट प्रॉफिट में यह उछाल कर्मचारियों के अधिक खर्च, पावर और फ्यूल कॉस्ट और अन्य आय में कमी के बावजूद देखने को मिला है।

इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 0.20 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 302.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

कैसे रहे Hindustan Copper के तिमाही नतीजे

जून तिमाही के दौरान हिंदुस्तान कॉपर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 493.6 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 371 करोड़ रुपेय था। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 565 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 124 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें