Get App

Hindustan Copper Q4 Result: शुद्ध मुनाफा 49% बढ़कर 132 करोड़ रुपये, डिविडेंड देने का किया ऐलान

Hindustan Copper का 31 मार्च, 2023 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 48.7 प्रतिशत बढ़कर 132.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 89 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय मार्च तिमाही के दौरान 559.8 करोड़ रुपये रही। जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 545.5 करोड़ रुपये रही थी

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 20, 2023 पर 9:36 AM
Hindustan Copper Q4 Result: शुद्ध मुनाफा 49% बढ़कर 132 करोड़ रुपये, डिविडेंड देने का किया ऐलान
Hindustan Copper के बोर्ड ने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 0.92 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है

सरकार के स्वामित्व वाली कॉपर कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Ltd (HCL) ने शुक्रवार को अपने मार्च तिमाही यानी कि चौथी तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों की घोषणा की। कंपनी का 31 मार्च, 2023 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 48.7 प्रतिशत बढ़कर 132.3 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी ने 89 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। वहीं मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की आय 559.8 करोड़ रुपये रही। जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 545.5 करोड़ रुपये रही। अबकी बार कंपनी की आय में 2.6 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।

ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का EBITDA इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 22.1 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी का EBITDA चौथी तिमाही में बढ़कर 186 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का EBITDA 152.4 करोड़ रुपये रहा था।

चौथी तिमाही में EBITDA मार्जिन 33.2 प्रतिशत रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की EBITDA मार्जिन 27.9 प्रतिशत रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें